जर्मनी से अयोध्या पहुंची बच्ची ने किए रामलला के दर्शन, उसकी मासूमियत ने जीता भारतीयों का दिल

Must Read

Viral Video: जर्मनी से अयोध्या आई बच्ची ने राम मंदिर के दर्शन किए. उसके बाद भारत आने का अनुभव शेयर किया. जिस अंदाज से उसने ये सब साझा किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया. जर्मनी से अयोध्या आई एक छोटी विदेशी बच्ची का रामलला के दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भव्य मंदिर को देखकर उत्साहित और भावुक नजर आ रही है.

भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षण

उसकी मासूमियत, हाथ जोड़कर की गई प्रार्थना और राम मंदिर की सुंदरता पर प्रतिक्रिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति विदेशियों के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है. वीडियो में जर्मनी बच्ची इंग्लिश में अपना अनुभव शेयर करती दिख रही है. बड़े ही प्यार बच्ची ने कहा कि मेरा नाम आंजन्या है. मैं जर्मनी से आई हूं.

मेरे लिए गर्मी होना नॉर्मल

यहां बस गर्मी बहुत है. मगर, भारत ऐसा ही है. खैर इससे ज्यादा गर्मी होती है. गर्मी का सीजन भी होता है. मेरे लिए गर्मी होना नॉर्मल है. उसने आगे कहा कि राम मंदिर बहुत सुंदर है. मैंने कल ही रामलला के दर्शन लिए थे. मैं दो दिन पहले देखना चाहती थी रामलला की मूर्ति और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए. काफी अच्छा अनुभव रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल

उसका वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भारतीय लोग उसकी तारीफ करने लगे. वीडियो में एक शख्स बच्ची के पीछे खड़ा हुआ है. उसके चेहरे पर भी लगातार मुस्कान देखी जा सकती है. अब तक इस वीडियो को अलग-अलग लोग अपने एकाउंट से साझा कर चुके हैं. लाखों लोग इसे देख चुके हैं. बढ़-चढ़कर पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: नर्सिंग अफसरों को CM योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, कहा- डबल इंजन की सरकार ने हेल्थ केयर को प्राथमिकता पर लिया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This