कतर में हेलीकॉप्टर क्रैशः हादसे में छह लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Qatar Helicopter Crash: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच कतर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार को तड़के कतर के क्षेत्रीय जल में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय की. मंत्रालय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी की जा रही है.

दुर्घटना के बाद बचाव और खोज अभियान तेज कर दिया गया है. तटीय सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें समुद्र में सक्रिय हैं, लेकिन मौसम और समुद्री हालात बचाव कार्य को चुनौती दे रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर मिशन को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है. लापता व्यक्ति की तलाश जारी है.

कतर के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा…

रक्षा मंत्रालय ने क्रैश का कारण “तकनीकी खराबी” बताया है. यह हेलीकॉप्टर रूटीन ड्यूटी पर था, उसी दौरान अचानक यह क्रैश हो गया. आंतरिक मंत्रालय के बयान में मृतकों की राष्ट्रीयता में स्पष्ट नहीं किया गया कि वे सैन्य कर्मी थे या नागरिक. बचाव दल अभी भी लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं, जिसमें कोस्ट गार्ड और इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स (लेख्विया) की टीमें शामिल हैं. कतर के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “एक कतरी हेलीकॉप्टर रूटीन ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हुआ, जिसके कारण यह राज्य के क्षेत्रीय जल में क्रैश हो गया. चालक दल और यात्रियों की तलाश जारी है.”

Latest News

पेशाब में खून दिखाई देना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत! समय पर जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण

Health Tips: पेशाब में खून दिखाई देना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए समय रहते...

More Articles Like This