ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगाया टोल, देना होगा करोड़ों, कहा- ‘ये हमारे शक्ति और अधिकार को…’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. ईरान ने अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कुछ जहाजों से $2 मिलियन (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) वसूलने का फैसला किया है. यह कदम ईरान द्वारा वैश्विक शिपिंग के इस महत्वपूर्ण रास्ते पर अपने नियंत्रण को दिखाने के लिए उठाया गया है.

ईरानी सांसद ने कहा…

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने कहा कि हॉर्मुज जलसंधि से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर जो नया $2 मिलियन का टोल लगाया गया है, वह पहले ही लागू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह कदम दशकों बाद इस जलसंधि में ईरान के अधिकार को दिखाता है.

बोरूजेर्दी ने कहा, “कुछ जहाजों से $2 मिलियन का टोल लेना ईरान की ताकत को दिखाता है. अब क्योंकि युद्ध की लागतें बढ़ गई हैं, इसलिए हमें यह करना जरूरी लगता है. हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट फीस लेना इस्लामिक रिपब्लिक की शक्ति और अधिकार को दिखाता है.”

ट्रंप ने दी थी ये धमकी

बोरूजेर्दी का यह बयान ट्रंप की चेतावनी के बाद आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे में नहीं खोलेगा, तो अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करेगा और सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करेगा. ईरानी सांसद ने ट्रंप की धमकी का भी जिक्र किया और कहा कि इजरायल के ऊर्जा केंद्र भी ईरान की पहुंच में हैं और एक दिन में नष्ट किए जा सकते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This