भ्रम पालने वाले…, ईरान को मिटाने का सपना देख रहे ट्रंप, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दी कड़ी चेतावनी

Must Read

Masoud Pezeshkian : पश्चिम एशिया में तनाव लगातार चरम पर पहुंच रहा है. ईरान अपने ऊपर हुए हमलों पर लगातार पलटवार कर रहा है. बता दें ‍कि इजरायल के अहम ठिकानों पर मिसाइल दागकर उसने एक बार फिर यह अहसास दिला दिया है कि बड़े नेताओं और टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी उसकी ताकत को कम आंकना भूल होगी. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर रहा है कि ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले अपनी हताशा दिखा रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं.

हमले के बाद एकता और मजबूत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेजेश्कियान का कहना है कि ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम पालने वाले हताश हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ईरान को डराने की कोशिशें हमेशा उल्टी साबित हुई हैं. क्‍योंकि माना जा रहा है कि ईरान की जनता पर हमला करके उनके बीच की एकता को और अधिक मजबूत किया है.

दुश्‍मनों के लिए बंद है होर्मुज स्ट्रेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पेजेश्कियान का कहना है कि यह मार्ग उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं, लेकिन जो नियमों का पालन नही करते या हमारी मिट्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. उनके लिए दरवाजे बंद हैं. बता दें कि यह बयान वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी संकीर्ण समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है.

ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

इस मामले को लेक डोनाल्‍ड ट्रंप ने चेतावनी दी और कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को नेस्तनाबूद कर देगा. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने यह चेतावनी फ्लोरिडा में वीकेंड बिताने के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी और कहा कि ईरान को इस अहम जलमार्ग को खोलने के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया जा रहा है, अन्यथा उसे नए हमलों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में लगातार ट्रंप पर होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- लाल किला ब्लास्ट मामलाः कश्मीर में 12 स्थानों पर NIA की छापेमारी

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This