लाल किला ब्लास्ट मामलाः कश्मीर में 12 स्थानों पर NIA की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raids Kashmir: दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में 12 स्थानों पर बड़ी छापेमारी की है. ये छापे कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के साथ ही दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिलों में डाले गए. इन कार्रवाइयों का सीधा संबंध दिल्ली में हुए लाल किले ब्लास्ट से बताया जा रहा है, जिसकी NIA गहनता से जांच कर रही है.

हंदवाड़ा में एक कारोबारी के घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं. सूत्रों की माने तो, इस कारोबारी का कनेक्शन कथित तौर पर फंडिंग के माध्यम से एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ पाया गया है. NIA की टीमें इस संदिग्ध भूमिका की पड़ताल कर रही हैं और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को उजागर करने का प्रयास कर रही हैं.

NIA का यह कदम क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जिससे शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This