क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, जिनमें घर की खिड़कियों से जुड़े नियम भी शामिल हैं. वास्तु के अनुसार, खिड़कियों के सही इस्तेमाल से घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है. ऐसे में यदि आपके घर की खिड़कियां ज्यादातर समय बंद रहती हैं, तो वास्तु के हिसाब से यह आदत सही नही मानी जाती. तो चलिए जानते हैं खिड़कियों से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में….

खिड़कियां बंद रखने से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

नकारात्मकता का असर

वास्तु के अनुसार, लंबे समय तक खिड़कियां बंद रखने से घर में ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है. साथ ही इससे नकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है, जिसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है. आर्थिक परेशानियां, पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी इससे जोड़कर देखा जाता है.

वास्तु दोष

इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में घर के भीतर ऊर्जा के प्रवाह को काफी महत्व दिया जाता है. माना जाता है कि लंबे समय तक खिड़कियां बंद रखने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है और वास्तु दोष की स्थिति बन सकती है. इसलिए दिन में कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलने की सलाह दी जाती है.

धूल-मिट्टी रहित खिड़कियां

हालांकि सिर्फ खिड़कियां खोलना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. धूल-मिट्टी से भरी खिड़कियां प्राकृतिक रोशनी और हवा के रास्ते में रुकावट बन सकती हैं.

भारी पर्दे

वहीं, खिड़कियों पर बहुत भारी पर्दे लगाने से प्राकृतिक रोशनी और हवा का रास्ता रुक सकता है. ऐसे में वास्तु के अनुसार, हल्के और ऐसे पर्दे बेहतर माने जाते हैं, जिनसे हवा और रोशनी आसानी से कमरे में आ सके. ऐसे में दिन के समय जरूरत के मुताबिक, पर्दे हटाकर खिड़कियां खोलना बेहतर माना जाता है.

आवाज करती खिड़कियां

यदि खिड़की खोलते या बंद करते समय लगातार चरमराने या दूसरी तरह की आवाज आती है, तो इसे भी वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। ऐसी स्थिति में खिड़की की मरम्मत करा लेनी चाहिए.

सेहत पर असर

सुबह के समय खिड़कियां खोलने से घर में धूप और ताजी हवा पहुंचती है. इससे कमरे का वातावरण बेहतर रहता है. वहीं, लगातार बंद रहने वाले कमरों में हवा का आवागमन कम हो जाता है. इसलिए भी स्वास्थ्य और साफ-सफाई के लिहाज से भी घर में प्रॉपर वेंटिलेशन जरूरी है.

 

Latest News

6G से पहले ही Jio की बड़ी तैयारी, स्वदेशी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर काम कर रही कंपनी, प्री-6G पेटेंट भी फाइल

Jio 6G: रिलायंस Jio अब 5G नेटवर्क से अगली पीढ़ी की टेलीकॉम टेक्नोलॉजी यानी 6G की तैयारी में अभी...

More Articles Like This