Palmistry: मध्यमा उंगली बताएगी धन, भाग्य और व्यक्तित्व का राज, जानें सीधी और झुकी उंगली का मतलब

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palmistry: हाथ की उंगलियां सिर्फ शरीर का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हस्तरेखा शास्त्र में इन्हें व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़े कई संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. खासतौर पर हाथ की मध्यमा उंगली को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे शनि उंगली भी कहा जाता है और पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इसका संबंध कर्म, न्याय, अनुशासन, स्वास्थ्य और संपत्ति से बताया गया है. मान्यता है कि मध्यमा उंगली की लंबाई, बनावट और उसका दूसरी उंगलियों की ओर झुकाव व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में कई संकेत दे सकता है.

किसी की मध्यमा उंगली बिल्कुल सीधी और लंबी हो तो इसे अलग तरह का संकेत माना जाता है, जबकि तर्जनी या अनामिका की तरफ झुकी मध्यमा उंगली के भी अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. आइए जानते हैं मध्यमा उंगली की बनावट को लेकर हस्तरेखा शास्त्र में क्या कहा गया है…

बिल्कुल सीधी और लंबी मध्यमा उंगली कैसी होती है?

  • यदि मध्यमा यानी शनि उंगली बिल्कुल सीधी, सुडौल और बाकी उंगलियों से थोड़ी ज्यादा लंबी हो तो ऐसे लोग अपने जीवनकाल में खूब समृद्धि पाते हैं.
  • ऐसे लोग बेहद अनुशासित, न्यायप्रिय और जिम्मेदार होते हैं.
  • ये फालतू की बातों में समय बर्बाद नहीं करते.
  • ये अपनी कड़ी मेहनत पर विश्वास रखते हैं और जीवन में कोई भी काम सोच-समझकर करते हैं.
  • सीधी शनि उंगली वाले लोग अपने निरंतर प्रयासों से अचल संपत्ति बनाते हैं और 40 की उम्र के बाद में अपार धन-संपत्ति के मालिक बन जाते हैं.
  • ऐसी उंगली वालों का स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है.

तर्जनी उंगली की तरफ झुकी हुई मध्यमा उंगली कैसी होती है?

यदि शनि उंगली तर्जनी उंगली की तरफ झुकी हुई हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे ज्ञान और शिक्षा से जुड़े संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग अध्यापन के कार्य से अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं और काफी ज्ञानी होते हैं. हालांकि, अगर यही उंगली शुरुआत से ही टेढ़ी हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता. ऐसी स्थिति को कुछ पारंपरिक मान्यताओं में सिरदर्द जैसी समस्या से भी जोड़कर देखा गया है.

अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई मध्यमा उंगली

यदि मध्यमा उंगली का झुकाव अनामिका यानी सूर्य की उंगली की ओर है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति थोड़ा अंतर्मुखी और शांत स्वभाव का हो सकता है. ऐसे लोगों में कला, संगीत या साहित्य के प्रति गहरी रुचि होने की मान्यता है. अक्सर ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए धन कमाने में सफल हो सकते हैं. वहीं, यदि सूर्य उंगली भी शनि उंगली की ओर झुकी हुई हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे धनार्जन से जुड़े अलग संकेतों से जोड़ा जाता है. ऐसे लोगों के बारे में कुछ पारंपरिक मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि उन्हें आंखों से जुड़ी समस्या होने की आशंका रहती है. हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़े इन दावों का वैज्ञानिक आधार नहीं है और किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यी भी पढ़े: पितरों के सम्मान और श्रद्धा का पर्व है पितृपक्ष: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Sensex Closing Bell: बड़ी गिरावट के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार सत्र में भारी गिरावट देखी गई है. इस दौरान...

More Articles Like This