Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन से लेकर करियर तक होगा लाभ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budhaditya Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ ग्रहों की युति का भी विशेष महत्व माना जाता है. जब दो ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उनके संयोग से बनने वाले योग का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है. 17 अक्टूबर को सूर्य और बुध ग्रह की युति होने जा रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और बुध की यह युति तुला राशि में बनेगी और इसका प्रभाव 16 नवंबर तक रहेगा. सूर्य और बुध की युति को बेहद शुभ माना जाता है. इस अवधि में कुछ राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर में तरक्की, नए अवसर और रुके हुए काम पूरे होने जैसे सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं वे 5 राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए यह अवधि खास रहने वाली है…

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान धन लाभ के कई अवसर मिलने के संकेत हैं.

  • अचानक रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.
  • निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन सकते हैं.
  • कार्यक्षेत्र में आपकी खूब तारीफ होगी और आय के कई माध्यम बन सकते हैं.
  • आपकी निर्णय लेने की क्षमता की जमकर सराहना हो सकती है.
  • नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
  • प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

  • आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
  • कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.
  • आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.
  • अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं.
  • अगर कोई बिजनेस डील लंबे समय से पेंडिंग है, तो इस अवधि में उसके फाइनल होने के योग बन सकते हैं.
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के शुभ संकेत हैं.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह युति विशेष महत्व रखती है. इस दौरान व्यक्तित्व में निखार आने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है.

  • आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
  • आपकी संवाद शैली प्रभावशाली होगी, जिसका करियर में लाभ मिल सकता है.
  • साझेदारी के कारोबार में अच्छा धन लाभ होने के संकेत हैं.
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.
  • कार्यक्षेत्र में आपकी बातों और निर्णयों को महत्व मिल सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुधादित्य योग आर्थिक रूप से काफी लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन संचय के अवसर भी बन सकते हैं.

  • आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं.
  • आप धन संचय करने में सफल हो सकते हैं.
  • पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
  • लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
  • वाहन खरीदने के शुभ योग बन सकते हैं.
  • इस दौरान ऐसे लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में आपके करियर के लिए काफी काम आ सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं. खासतौर पर विदेश से जुड़े कामों में सफलता के अवसर बन सकते हैं.

  • विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है.
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
  • पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन सकते हैं.
  • भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यी भी पढ़े: पितरों के सम्मान और श्रद्धा का पर्व है पितृपक्ष: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This