पटना में हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, अचानक फेंके गए पत्थर, कोच का कांच टूटा, मची अफरा-तफरी

Must Read

Patna: बिहार की राजधानी पटना में ट्रेन पर पथराव की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 22459 अप बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर पथराव किया गया. घटना गुलजारबाग और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच की है. ट्रेन की बी-7 बोगी पर अचानक पत्थर फेंके गए. ट्रेन में यात्री सफर कर रहे थे, इसी दौरान पथराव होने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. हालांकि अभी तक किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है.

आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. आरपीएफ की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हमसफर एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है और यात्री सफर कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक हमसफर एक्सप्रेस अपने रूट पर चल रही थी. इसी दौरान गुलजारबाग और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने लगे. पथराव की चपेट में B-7 AC कोच आया और उसका कांच टूट गया.

पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश

घटना के बाद कोच में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन पर पथराव की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. आरपीएफ की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है और यात्री सफर कर रहे हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रेन पर पथराव किसने और किस वजह से किया. घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तानः चरमपंथियों ने की गोलीबारी, ड्यूटी पर तैनात चार कस्टम अधिकारियों की मौत

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This