‘ईरान और लेबनान पर हमला जारी रहेगा’, इजराइली पीएम नेतन्याहू का ट्रंप को जवाब

Must Read

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर दुनिया भर में हलचल मची हुई है. ईरान से लेकर जंग में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलग-अलग सुर दिख रहे हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 23 तारीख को बड़ा फैसला लेते हुए ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया है.

हम ईरान और लेबनान पर हमले जारी रखेंगे

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता जारी है. कुल मिलाकर अमेरिका फिलहाल बातचीत से समाधान चाहता है. ट्रंप से फोन पर बात करने के बाद इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम ईरान और लेबनान पर हमले लगातार जारी रखेंगे. यह रुकने वाला नहीं है. हम अपने हितों की हर हाल में रक्षा करेंगे.

ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को नुकसान

नेतन्याहू के मुताबिक ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचा. Hezbollah को भारी झटका लगा. उन्होंने हाल ही में 2 ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा भी किया है. यह स्थिति साफ दिखाती है कि अमेरिका बातचीत और समझौता चाहता है जबकि इजराइल सैन्य दबाव बनाए रखना चाहता है. दोनों के लक्ष्य अलग-अलग नजर आ रहे हैं.

ईरान के पास 60% से ज्यादा यूरेनियम

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के पास 60% से ज्यादा समृद्ध करीब 400 किलो यूरेनियम है. इससे 10.11 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. इज़राइली सूत्रों का कहना है कि जल्दबाजी में ऐसा समझौता हो सकता है जो उनके हित में न हो और अगर यूरेनियम खत्म नहीं हुआए तो समझौता बेकार होगा.

अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नेतन्याहू ने लिखा, ‘आज सुबह मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की. राष्ट्रपति ट्रम्प का मानना ​​है कि अमेरिकी सेना के साथ मिलकर हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका लाभ उठाकर समझौते के माध्यम से युद्ध के लक्ष्यों को पूरा करने का अवसर है. एक ऐसा समझौता जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा. साथ ही हम ईरान और लेबनान दोनों पर हमले जारी रखे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. US Iran के बीच अब सुलह कराएगा पाकिस्तान! संघर्ष के बीच ट्रंप ने की आसिम मुनीर से बात

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This