भारत का लेजर हथियार रणनीतिक ताकत को देगा नई ऊंचाई, जानिए क्या है नई टेक्नोलॉजी

Must Read

Laser Weapons : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों ने एक नई सच्चाई सामने रखी है. बता दें कि सस्ते ड्रोन भी बड़ी ताकतों को चुनौती दे सकते हैं. ईरान जैसे देशों के कम लागत वाले ड्रोन अमेरिका और इजरायल जैसे शक्तिशाली देशों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं. माना जा रहा है कि इन झुंड में आने वाले ड्रोन हमलों ने युद्ध की रणनीति को पूरी तरह बदल दिया है. ऐसे में हालात को देखते हुए भारत भी अपनी रक्षा तैयारियों को तेजी से मजबूत कर रहा है.

बता दें कि Defence Research and Development Organisation अब पारंपरिक हथियारों से आगे बढ़ते हुए डायरेक्टेड एनर्जी वेपन यानी लेजर आधारित सिस्टम पर तेजी से काम कर रहा है. इसका मकसद है ड्रोन के झुंड जैसे खतरों को कम खर्च में और ज्यादा प्रभावी तरीके से खत्म करना.

जानकारी के मुताबिक, अब तक ड्रोन गिराने के लिए मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से मिसाइल बहुत महंगी होती हैं, जबकि ड्रोन बेहद सस्ते. ऐसे में सस्ते ड्रोन को गिराने के लिए महंगी मिसाइल चलाना भारी पड़ता है. यही कारण है कि दुनिया भर में अब ऐसे समाधान खोजे जा रहे हैं जो कम लागत में ज्यादा असरदार हों.

इतना ही नही बल्कि लेजर हथियार गोलियों या मिसाइल की जगह तेज ऊर्जा किरणों का इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि ये किरणें सीधे ड्रोन के हिस्सों को गर्म करके उसे बेअसर कर देती हैं. क्‍योंकि इसमें बार-बार गोला-बारूद की जरूरत नहीं होती, बस लगातार ऊर्जा सप्लाई जरूरी होती है. इसी वजह से इसे भविष्य का हथियार माना जा रहा है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत का DURGA-II प्रोजेक्ट एक हाई-पावर लेजर सिस्टम है जिसे बड़े खतरों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे में अगर इसके क्षमता की बात करें तो इसे जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफॉर्म पर तैनात किया जा सकता है. यह सिस्टम आने वाले समय में भारत की रणनीतिक ताकत को नई ऊंचाई दे सकता है.

इस दौरान अगर ये लेजर सिस्टम पूरी तरह सफल हो जाते हैं तो भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी. ऐसे में इससे न सिर्फ रक्षा खर्च कम होगा बल्कि देश की सुरक्षा भी ज्यादा मजबूत होगी. माना जा रहा है कि आने वाले समय में ड्रोन युद्ध का खतरा बढ़ने वाला है और ऐसे में यह तकनीक भारत को एक कदम आगे रख सकती है.

इसे भी पढ़ें :- Israel Iran Conflict: इजरायल और US आर्मी बेस पर ईरान का मिसाइल हमला, छह लोग घायल

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This