‘भारत के पास पर्याप्त ईंधन मौजूद’, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर बोलीं तेल कंपनियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Shortage: वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते ईंधन और गैस की आपूर्ति में दिक्कतों की खबरें आ रही हैं. इस बीच, ऐसी अफवाहें भी फैल रही हैं कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है. इन अफवाहों का खंडन करते हुए भारत की प्रमुख तेल कंपनियों ने बुधवार को साफ किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार मौजूद हैं.

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने बयान जारी कर कहा कि देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है और कोई भी आपूर्ति संकट नहीं है. BPCL ने कहा कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से सक्रिय है और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल, डीजल, और एलपीजी की आपूर्ति के बारे में यही जानकारी दी और ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि इनकी कोई कमी नहीं है. HPCL ने कहा, “ग्राहकों से निवेदन है कि वे अफवाहों से गुमराह न हों और घबराकर ईंधन की अधिक खरीद न करें. हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति स्थिर बनी हुई है.”

मालूम हो कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में युद्ध छिड़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य पर आपूर्ति बाधित हो गई है. इससे कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में विलंब हो रहा है. पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए भारतीय तेल कंपनियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में वैश्विक ऊर्जा संकट के संभावित खराब प्रभावों का जिक्र किया था और कहा था कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है. हालांकि, भारत के तेल कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This