चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Must Read

Vastu Tips : हिंदू धर्म में किचन यानी रसोईघर का विशेष महत्व बताया गया है. रसोईघर को अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है. इसी वजह से रसोईघर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए. रसोईघर को स्वच्छ रखने से धन-धान्य से भंडार सैदव भरा रहता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में रसोईघर और उसमें मौजूद सामान तक को लेकर कई नियम बताए गए हैं.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, चकला-बेलन को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए. इस्तेमाल करने के बाद चकला-बेलन को साफ कर लें और फिर सूखा कर रख दें. चकला-बेलन को गंदा छोड़ने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही ऐसे चकला-बेलन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो कि रोटी बनाते समय आवाज करता हो. इससे घर में क्लेश होता है. बता दें कि इसके वजह से धन की भी हानि होती है. इसके साथ ही रोटी बनाने के लिए हमेशा पत्थर या लकड़ी का चकला-बेलन का उपयोग करना चाहिए.

बता दें कि मंगलवार और शनिवार के दिन चकला-बेलन नहीं खरीदना चाहिए. वास्तु की माने तो चकला-बेलन के लिए गुरुवार और बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि  ये कहीं से भी ऊंचा नीचा न हो.

  • वास्‍तु के अनुसार चकला-बेलन को कभी उल्टा या खड़ा नहीं रखना चाहिए और गीला नहीं छोड़ना चाहिए. साथ ही इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व में साफ जगह पर रखना चाहिए.
  • इसके साथ ही चकला बेलन को हमेशा साफ करके और ढक कर रखें. खुले में कभी भी नहीं रखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- तनाव बढ़ा रहा दिल की बीमारियों का खतरा, ऐसे रखें हृदय को सुरक्षित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This