Gwalior Accident: स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 4 घायल, मंदिर से लौट रहा था परिवार

Must Read

Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में पांच श्रद्धालुओं लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.

पुलिस हिरासत में है स्कॉर्पियो चालक

पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है. हादसा शुक्रवार सुबह तीन बजे बस स्टैंड के पास हुआ. ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (एमपी 21 जेड ई 5911) ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है.

ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई.

भागते समय स्कॉर्पियो ने ऑटो को भी मारी टक्कर

स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी. उसके पीछे पुलिस लगी थी. भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी. CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है. हादसे में शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30), शगुन पति शुभम, इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ, लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई, प्रीति पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास की मौत हो गई.

ऑटो ड्राइवर की हालत भी गंभीर

वहीं प्रीति (20), प्रियांश पिता शुभम (5), आरव पिता शुभम (6) और एक अन्य घायल हुए हैं. एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि हादसे में घायल चारों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया हैं. ऑटो ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है. उसकी हालत गंभीर है.

इसे भी पढ़ें. ‘हम दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं’, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने की PM Modi की…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This