Middle East Tensions: अमेरिका-इजरायल का होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी शहर पर अटैक, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ में पहुंच गया है. रविवार की सुबह अमेरिका और इजरायल ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित एक ईरानी शहर के घाट पर हमला किया. इस हमले में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है.

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, रविवार की सुबह अमेरिका और इजरायल ने रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थिति ईरानी शहर बंदर खमीर के घाट पर हमला किया. इस अटैक में पांच लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए.

ईरानी सेना क्या बोली?

इजरायली सेना के मुताबिक, ईरान भर में हमलों की एक और लहर पूरी हो गई है, राजधानी तेहरान में भारी विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने के कुछ ही घंटों बाद यह घटना हुई.

एक्स पर जारी एक बयान में आईडीएफ ने दावा किया कि हमलों में हथियार भंडारण और उत्पादन स्थलों के साथ-साथ हवाई रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया था.

पीछे हटने को कोई तैयार नहीं

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के एक महीने बीत जाने के बावजूद कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान जहां लगातार खाड़ी देशों पर अटैक कर रहा है, वहीं अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले की तैयारी दिख रहा है.

3500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत USS त्रिपोली 3500 अतिरिक्त सैनिकों और घातक लड़ाकू विमानों के साथ खाड़ी क्षेत्र में तैनात हो चुका है.

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे या हमले की योजना बना रहा है. इसके लिए अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी वॉर की तैयारी कर रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This