ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने! बोले- ‘डील हो या न हो, जल्द खत्म होगी जंग’

Must Read

Iran-America : पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि ईरान के साथ छिड़े युद्ध से दो से तीन सप्ताह के भीतर अमेरिकी सेना बाहर आ सकती है. ऐसे में ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने तेहरान में परमाणु प्रोग्राम को रोकने के अपने मुख्य टारगेट को पहले ही हासिल कर लिया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ‘ईरान में जारी संघर्ष खत्म होने में दो या तीन सप्ताह का समय और लगेगा. बता दें कि यह मिशन अब पूरा होने वाला है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने लगातार दावा करते हुए करते हुए कहा कि हमलों से ईरान की ताकत काफी कमजोर हो गई है. ट्रंप का कहना है कि ‘हमारा एक ही लक्ष्य था कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों, और वह लक्ष्य पूरा हो गया है. अब उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.’

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का मकसद…

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार युद्ध के बाद ईरान की स्थिति काफी कमजोर हुई है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘वहां सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब हम ज्यादा समझदार लोगों से बात कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का मकसद ईरान की ताकत को लंबे समय तक कमजोर करना है. ट्रंप का कहना है कि ‘हम उनकी हर क्षमता को खत्म करना चाहते हैं.

ईरान से जताई समझौते की संभावना ट्रंप

बता दें कि उन्होंने बातचीत के जरिए ईरान से समझौते की संभावना भी जताई और कहा कि ‘संभव है कि समझौता हो जाए, क्योंकि वे हमसे ज्यादा समझौता करना चाहते हैं. फिलहाल ट्रंप ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि समझौता होना अमेरिकी सेना के हटने की शर्त नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘हमने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया है. उन्हें दोबारा खड़े होने में 15 से 20 साल लगेंगे.’ साथ ही उन्होंने इस कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि ‘हमें यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि एक पागल व्यक्ति परमाणु हथियार बनाना चाहता था.’

अमेरिकी विमान ने आसमान पर बनाया कंट्रोल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ‘वे खुद मान रहे हैं कि हम हार रहे हैं और समझौते के लिए गुहार लगा रहे हैं.’ और ये भी कहा कि ईरान की रक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब अमेरिकी विमान पूरी तरह से आसमान पर कंट्रोल बनाए हुए हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान की रक्षा क्षमताओं को इस हद तक बेअसर कर दिया गया है कि अमेरिकी विमान अब पूरी आजादी से उड़ान भर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- ईरान ने US की 18 कंपनियों को निशाना बनाने की दी धमकी, अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब…’

Latest News

Auto Sector Growth: FY26 में ऑटो सेक्टर की शानदार ग्रोथ, SUV और ट्रैक्टर की मांग से उछाल, FY27 में धीमी पड़ सकती है रफ्तार

FY26 में भारत के ऑटो सेक्टर ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की, SUV और ट्रैक्टर की मांग बढ़ी, लेकिन FY27 में ग्रोथ धीमी हो सकती है.

More Articles Like This