LPG Crisis in India: एलपीजी किल्लत के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने अरब सागर में अपने अहम दमन अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (DUDP) से गैस का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को करीब 8300 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. इसके शुरू होने के बाद भारत की घरेलू गैस सप्लाई बढ़ेगी और विदेश से आने वाले आयात पर निर्भरता कम होगी. यह प्रोजेक्ट अरब सागर में है, जो कि मुंबई से करीब 180 किमी उत्तर-पश्चिम और गुजरात के पिपावाव से 80 किमी साउथ में है.
यहां से गैस का प्रोडक्शन 29 मार्च 2026 को शुरू हुआ है. इसका पहला प्लेटफॉर्म B-12-24P सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है. इससे निकलने वाली गैस को हजीरा प्लांट भेजा जा रहा है. इस प्रोजेक्ट से कुल 21.5 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस का प्रोडक्शन करने का लक्ष्य रखा गया है. जब यह प्रोजेक्ट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेगा तो इससे रोजाना करीब 5 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस निकाली जा सकेगी.
ओएनजीसी (ONGC) ने इस प्रोजेक्ट को दो साल से भी कम समय में पूरा कर लिया है. कंपनी ने मजबूत प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (ड्रिल-डेक का इनोवेटिव का यूज) और ड्रिलिंग-प्रोडक्शन टीम की काबिलियत को कामयाबी का श्रेय दिया. ओएनजीसी (ONGC) ने कहा कि B-12-24P प्लेटफॉर्म से गैस बहने के साथ बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है. प्लेटफॉर्म सफलता पूर्वक चालू हो गया है और गैस हजीरा प्लांट भेजी जा रही है. DUDP प्रोजेक्ट से गैस के कमर्शियल यूज करने की शुरुआत है.

