Aaj Ka Mausam 3 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत होते ही जहां आमतौर पर भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है, वहीं इस बार मौसम ने अलग ही रुख दिखाया है. देशभर में एक बार फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग यानी India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिन मौसम काफी बदलने वाला है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Delhi-NCR Weather: 5 दिन तक बारिश और तूफान

Delhi NCR में मौसम ने करवट ले ली है. 3 अप्रैल को जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं 4 अप्रैल से तेज आंधी, बिजली और बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राहत की बात यह है कि तापमान गिरकर 33°C के आसपास बना रहेगा. यह बदलाव 8 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

Himachal Pradesh और Jammu and Kashmir में 3 से 8 अप्रैल के बीच भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है. 7 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा असर दिखाएगा, जिससे 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.

ओलावृष्टि से खतरा

महाराष्ट्र में मौसम बेहद खराब बना हुआ है. पुणे में हुई भारी ओलावृष्टि के बाद आज भी अलर्ट जारी है. मराठवाड़ा के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मुंबई में हल्की बारिश और उमस बढ़ने की संभावना है, जबकि नासिक और जलगांव के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं.

राजस्थान और हरियाणा में भी असर

राजस्थान में भी 4 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा. पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. हालांकि बाड़मेर और जोधपुर में पारा 36 डिग्री के करीब है, लेकिन श्रीगंगानगर और बीकानेर में बादलों ने डेरा डाल लिया है.

वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 4 अप्रैल को बिजली कड़कने और तूफान का अलर्ट है. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

तमिलनाडु में बारिश की आहट

दक्षिण भारत में भी गर्मी के बीच राहत की खबर है. तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 3 और 4 अप्रैल को यहां बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे बढ़ते तापमान पर थोड़ा लगाम लगेगा.

क्या करें? (Important Tips)

  • बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट जरूर रखें
  • तेज आंधी के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए
  • मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें

यह भी पढ़े: ‘अभी बहुत कुछ होना बाकी है’, America ने Iran के अहम पुल पर किया हमला

Latest News

जनता को युद्ध के असर से बचाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह कटिबद्ध: डा. दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा ने युद्ध के असर, महंगाई नियंत्रण और जनसंख्या असंतुलन को लेकर बड़ा बयान दिया.

More Articles Like This