‘वैभव सूर्यवंशी से बैटिंग सीखें ऋषभ पंत’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की सलाह पर भड़के जहीर खान, बोलें-तुलना उनके…

Must Read

New Delhi: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के निराशाजनक बल्लेबाजी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें वैभव सूर्यवंशी से सीखने की सलाह दे डाली.  दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे. इस मैच में पंत ने पारी की शुरुआत की थी, जिसे देखकर फैंस भी हैरान थे. लखनऊ के लिए खेलते हुए पंत का पिछला सीजन भी अच्छा नहीं रहा था.

टीम में जगह बनाने की रेस में पंत नीचे

पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा था और उन्हें कप्तान भी बनाया, लेकिन टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से उन्हें फैंस और एक्सपर्ट्स की काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अब माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय टीम में जगह बनाने की रेस में पंत अब नीचे खिसक गए हैं, इसलिए उन्हें वैभव सूर्यवंशी की तरह आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए.

प्रतिभा की कोई कमी नहीं

क्रिकबज से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “पंत एक ऐसे देश के लिए खेल रहे हैं जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अपनी काबिलियत और विकेटकीपिंग की वजह से वह दुनिया की किसी भी दूसरी टीम में जगह बना लेते, लेकिन भारत के पास ईशान किशन, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे कई शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों की भीड़ है, इसलिए उनके लिए यह रास्ता आसान नहीं होगा.”

निडर होकर करनी चाहिए बल्लेबाजी 

माइकल वॉन का मानना है कि पंत को आईपीएल के इस बड़े मंच का फायदा उठाना चाहिए और 15 साल के सूर्यवंशी की तरह निडर होकर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए गेंद को मैदान से बाहर मारने की कोशिश करनी चाहिए और उनका लक्ष्य 48 गेंदों में शतक बनाने जैसा होना चाहिए. अगर वह डर कर खेलेंगे तो फिर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.

हर फॉर्मेट में प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी

वहीं दूसरी ओर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने पंत का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल में बहुत कुछ हासिल किया है. जहीर का मानना है कि पंत हर फॉर्मेट में प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस फॉर्मेट में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, भले ही फिलहाल उनके आंकड़े उतने अच्छे न दिख रहे हों.

पंत आईपीएल में सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी

उन्होंने कहा, “पंत की तुलना उनके टेस्ट आंकड़ों से की जाती है जो इतने बेहतरीन हैं कि लोग टी20 में भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं. जहीर ने याद दिलाया कि पंत आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और वह पिछले 10 सालों से खेल रहे हैं. पंत को बस अपनी बल्लेबाजी की पोजीशन को स्थिर करने और अपने खेल के नजरिए में थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है.”

इसे भी पढ़ें. तुमने हमारा एक पुल ध्वस्त किया, अब…, गुस्साएं ईरान ने जारी की आठ खास पुलों की हिट लिस्ट

Latest News

CM योगी ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के किए दर्शन, यूपी में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान

Cm Yogi Kashi Vishwanath Visit: शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए....

More Articles Like This