04 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

04 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 04 अप्रैल , दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

आज का पंचांग 4 अप्रैल 2026, शनिवार आपके दिन को शुभ और सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी लेकर आया है. आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10:09 बजे तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि का प्रारम्भ होगा. स्वाती नक्षत्र रात्रि 9:36 बजे तक प्रभावी रहेगा. उसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा.

आज का दिन खास माना जा रहा है क्योंकि सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. यह योग सूर्योदय से लेकर रात्रि 9:36 बजे तक रहेगा. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं. तो सुबह 7:51 से 9:24 तक शुभ चौघड़िया का समय अच्छा रहेगा. वहीं दोपहर 2:03 से 5:08 तक लाभ और अमृत चौघड़िया का समय भी बेहद अनुकूल है.

आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा. इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना बेहतर होगा. साथ ही राहु काल सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा. इस समय किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से परहेज करें.

आज का पंचांग शनिवार 4 अप्रैल, 2026

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 15 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का शुभ चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमयशुभता स्तरउपयोग
शुभ07:51 AM – 09:24 AMअच्छानए कार्य, शुभ शुरुआत
चर12:30 PM – 02:03 PMमध्यम शुभयात्रा, गतिशील कार्य
लाभ02:03 PM – 03:35 PMबहुत शुभनिवेश, व्यापार, लाभकारी कार्य
अमृत03:35 PM – 05:08 PMअत्यंत शुभसभी प्रकार के शुभ कार्य

 

यह भी पढ़े: हमेशा शान्त और स्थिर होता है सन्त का मन: दिव्य मोरारी बापू

  • दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
  • तिथि – द्वितीया तिथि दिन 10.09 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी.
  • नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र रात्रि 9.36 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा.
  • योग – हर्षण योग दिन 2.17 तक रहेगा तदुपरान्त वज्र योग रहेगा.
  • करण – गर करण दिन 10.09 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा.
  • विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 9-36 तक
  • व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 11-04 से. मेला महावीर जी समाप्त., ईस्टर सेटर डे,
  • चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा.

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी.
  • आज रात्रि 9.36 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा.
  • आज रात्रि 9.36 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रे, रो, ता, ती, तु पर रखे जा सकते हैं.

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है. इस राशि के जातक स्वभाव से सौम्य और भावुक होते हैं. इन्हें देश-विदेश घूमने का विशेष शौक होता है. ये अक्सर किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद करते हैं, लेकिन एक जगह लंबे समय तक टिके रहना इन्हें अच्छा नहीं लगता. तुला राशि के लोग सुंदरता के प्रेमी और बेहद कलात्मक होते हैं. इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. ये न्यायप्रिय, बुद्धिमान और तर्कशील होते हैं. साथ ही हर स्थिति में सतर्क रहना भी इन्हें अच्छी तरह आता है.

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 6:20 AM
  • सूर्यास्त – 6:39 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: आज ग्रह-नक्षत्र की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, पढ़ें अपना राशिफल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This