US में भारतीयों का दबदबा, वाशिंगटन DC के मेयर चुनाव में उतरीं रिनी संपत, बनी पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार

Must Read

Washington: अमेरिका में भारतीयों का जलवा बरकरार है. तमिलनाडु की रहने वाली रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में उतर गई हैं. वह इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन गई हैं. डीसी में प्राइमरी चुनाव 16 जून को होंगे, जबकि आम चुनाव 3 नवंबर को होने वाले हैं. इस चुनाव में उनके साथ कई अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं. तमिलनाडु के थेनी में जन्मीं 31 वर्षीय रिनी संपत सात साल की उम्र में अमेरिका चली आई थीं.

डेमोक्रेटिक से चुनाव लड़ने का फैसला

पिछले 10 साल से ज्यादा समय से वह वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं. अब उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मेयर पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उनका चुनाव अभियान बुनियादी चीजों को ठीक करो और नए डीसी के वादे पर आधारित है. रिनी का कहना है कि वह कोई पारंपरिक नेता नहीं हैं और किसी खास समूह से जुड़ी नहीं हैं. उनका मानना है कि अब शहर की बुनियादी सेवाओं को सुधारने पर ध्यान देने का समय है.

जनता का मिल रहा है समर्थन 

उन्होंने कहा कि उनके पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन जनता का समर्थन मिल रहा है. सिर्फ चार हफ्तों में ही उन्होंने बड़ी पहचान बना ली है और उन्हें विश्वास है कि उनके पास जीतने का मौका है. वाशिंगटन डीसी में लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा रहा है और 1975 से अब तक यहां कोई रिपब्लिकन मेयर नहीं बना है. यहां का प्रशासन एक चुने हुए मेयर और 13 सदस्यीय काउंसिल द्वारा चलाया जाता है.

शहर की बुनियादी समस्याओं को हल करना प्राथमिकता 

रिनी संपत का कहना है कि अगर वह मेयर बनती हैं तो उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी समस्याओं को हल करना होगा. इसमें सड़कों के गड्ढे भरना, पोटोमैक नदी में गंदे पानी के रिसाव को रोकना, महंगाई कम करना और पुलिस हेल्पलाइन पर इंतजार का समय घटाना शामिल है.

इसे भी पढ़ें. बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे Nitish Kumar, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This