कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? जानें आपके शहर में 14.2 किलो गैस का लेटेस्ट रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हुआ है. तेल विपणन कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि, आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में शहरों के हिसाब से 10 रुपये से लेकर 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. नई दरें 1 नवंबर को सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं. लगातार तीसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की लागत बढ़ सकती है.

लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सितंबर 2026 में इसकी कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई थी. इसके बाद अक्टूबर में 62.50 रुपये का बड़ा इजाफा हुआ. अब नवंबर में भी कमर्शियल सिलेंडर 10 से 11.50 रुपये तक महंगा कर दिया गया है. ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपये हो गई है. वहीं मुंबई में इसका दाम 2,774.50 रुपये, कोलकाता में 2,964 रुपये और चेन्नई में 2,994.50 रुपये पहुंच गया है.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 2 नवंबर 2026 को स्थिर हैं. यानी घरेलू रसोई गैस के लिए फिलहाल उपभोक्ताओं को पहले जितनी ही कीमत चुकानी होगी.

अपने शहर में चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹939.50₹2,820.00
नोएडा₹939.50₹2,757.50
मुंबई₹941.50₹2,774.50
कोलकाता₹968.00₹2,964.00
पटना₹1,031.50₹3,110.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,774.00
राजकोट₹947.00₹2,805.00
जोधपुर₹949.00₹2,862.00
जयपुर₹945.50₹2,849.00

 

इसे भी पढ़ें. हांगकांग सिक्सेस में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार बनी चैंपियन

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 18 राज्यों में मचेगा तूफानी तांडव! 80 KM की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट...

Aaj Ka Mausam 2 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है....

More Articles Like This