अपनी शर्मनाक हार छुपा रहे हैं ट्रंप, अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशन को किया खारिज

Must Read

US-Israel-Iran War: ईरान ने ट्रंप के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान द्वारा मार गिराए जाने वाले अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15 के लापता पायलट को खोजने के लिए अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू मिशन बताया था. ईरानी सैन्य मुख्यालय Khatam al-Anbiya Central Headquarters के प्रवक्ता Ebrahim Zolfaghari ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिका की कड़वी हार को छुपाने की कोशिश है.

अमेरिकी सेना को भारी नुकसान

उनका दावा है कि ईरानी बलों ने दक्षिणी इस्फहान क्षेत्र में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया और एक C-130 विमान को भी मार गिराया, जो रेस्क्यू मिशन में शामिल था. था. जोल्फाघरी ने कहा “अमेरिका अपनी असफलता को छुपाने के लिए झूठी जीत की कहानी गढ़ रहा है.” दोनों तरफ से युद्ध के अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. हाल ही में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15 को गिराए जाने के बाद उसका एक पायलट लापता हो गया था, जिसे अब अमेरिकी सेना ने बचा लिया है.

अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू मिशन बताया था. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने किसी भी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ता और यह मिशन उनकी सैन्य ताकत का बड़ा उदाहरण है. ट्रंप के अनुसार, इस ऑपरेशन में दर्जनों अत्याधुनिक हथियारों से लैस विमान शामिल थे और पायलट को ईरान के पहाड़ी इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरे मिशन में कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ. लेकिन ईरान ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. इन विरोधाभासी दावों के बीच सच्चाई पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान पहले ही अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दे चुका है. होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव चरम पर है. दोनों देशों के बीच सीधी सैन्य भिड़ंत का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. PNB Soldierthon 2026: सीएमडी उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This