इज़राइल ईरान के रेल नेटवर्क को बना सकता है निशाना! नागरिकों से बोला-ट्रेनों में मत चढ़ो, हो सकता है बड़ा हमला

Must Read

US-Israel War on Iran: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बीच इज़राइल आने वाले समय में ईरान के रेल नेटवर्क या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को निशाना बना सकता है. दरअसल, इज़राइल ने ईरान के नागरिकों को एक गंभीर चेतावनी जारी की है. इजराइली सेना ने फारसी भाषा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से कहा है कि वे कम से कम रात 9 बजे तक ट्रेन में यात्रा करने से बचें.

नागरिक बुनियादी ढांचे भी संभावित

इस चेतावनी में साफ लिखा गया है कि आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति आमतौर पर दुश्मन देश की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स को कमजोर करने के लिए अपनाई जाती है. इससे यह साफ है कि युद्ध अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि नागरिक बुनियादी ढांचे भी संभावित निशाने पर हैं.

यह चेतावनी बड़े हमलों का संकेत

इज़राइल की यह चेतावनी आने वाले बड़े हमलों का संकेत मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में डर और अनिश्चितता का माहौल और गहरा गया है. हालांकि, इस चेतावनी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ईरान में पिछले कई हफ्तों से इंटरनेट पर कड़ी पाबंदी लगी हुई है. ऐसे में बड़ी संख्या में आम नागरिक इस चेतावनी को देख ही नहीं पाएंगे, जिससे उनकी जान को और ज्यादा खतरा हो सकता है.

पेट्रोकेमिकल केंद्र पर एक भीषण हमला

ताजे घटनाक्रम में ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करके इज़राइली ऊर्जा ढांचों पर हमला करने के प्रयास के बाद, इज़राइल ने असलुयेह में स्थित ईरान के सबसे बड़े गैस प्रोसेसिंग और पेट्रोकेमिकल केंद्र पर एक भीषण हमला किया है. यह केंद्र साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर आधारित है.

आम लोगों पर सीधा पड़ेगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रेल नेटवर्क पर हमला होता है, तो इसका असर आम लोगों पर सीधा पड़ेगा. यात्रा कर रहे नागरिक बिना जानकारी के हमले की चपेट में आ सकते हैं. यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.

इसे भी पढ़ें. जेट फ्यूल की आग में झुलसा हवाई सफर! Air India ने बढ़ाए टिकट के दाम, आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This