पंजाब को दहलाने की साजिश नाकामः पांच ग्रेनेड, डेटोनेटर सहित कई हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. पंजाब पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट अमृतसर रूरल, डिस्ट्रिक्ट गुरदासपुर, SSOC-अमृतसर ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन किया. इसमें एक विदेशी हैंडलर द्वारा चलाए जा रहे ISI-स्पॉन्सर्ड BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इन हथियारों की हुई बरामदगी

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर के साथ PTT टाइमर, 9V बैटरी, IED मटीरियल (1 kg हाई एक्सप्लोसिव मटीरियल), केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म के साथ 1 बाओफेंग वॉकी-टॉकी बरामद की गई है. ये बरामदगी पब्लिक पीस को डिस्टर्ब करने के मकसद से हाई-इम्पैक्ट हमलों की तैयारी का इशारा है.

डीजीपी गौरव यादव ने ऑपरेशन को बताया बड़ी कामयाबी

इस मामले को लेकर गुरदासपुर के कलानौर पुलिस स्टेशन में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से विदेशी हैंडलर और लोकल सपोर्ट नेटवर्क सहित फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस पूरे ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा है कि आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This