बंगाल में बोले CM योगी: यहां विकास नहीं, सिर्फ वसूली हावी है, यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Elections: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर जुबानी हमला किया. कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अपनी तीसरी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी से उर्दू बुलवाएंगे, मैं उससे बोल रहा हूं कि यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी. यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी. कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता. मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश बंगाल वासियों के साथ खड़ा है. हम टीएमसी के देशद्रोही मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे. जिस तरह भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी को अराजकता, दंगा व कर्फ्यू मुक्त बनाया है, सरकार बनने पर वैसे ही बंगाल को भी बनाएंगे.

बंगाल वंदे मातरम की धरती है. यह धरती तूफानों से…

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल वंदे मातरम की धरती है. यह धरती तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती. सीएम ने गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश-एक संविधान का जो सपना देखा था, उसे पीएम मोदी ने साकार किया. अब बंगाल का नौजवान भी कश्मीर में संपत्ति खरीद सकता है.

बंगाल में मां रो रही है, माटी घुसपैठियों के कब्जे में जा रही है…

सीएम योगी ने कहा कि कभी भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन रहे बंगाल को पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों और 15 वर्ष से तृममूल कांग्रेस ने कंगाल बनाकर रख दिया है. यहां चक्रवात में मिली सहायता और गरीबों के हक का पैसा भी टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं. मछुआरों व किसानों से झूठे वादे किए जाते हैं. यहां विकास नहीं, सिर्फ वसूली तंत्र हावी है. कभी शिक्षा, संस्कृति, कला व उद्यम की भूमि बंगाल अब बदहाल है, कंगाल है. टीएमसी मां-माटी-मानुष का नारा देती है, लेकिन उसका आचरण इससे उलट है. बंगाल में मां रो रही है, माटी घुसपैठियों के कब्जे में जा रही है, मानुष भयभीत है. बंगाल में राजनीतिक हत्याएं, हत्या के प्रयास और बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है.

2017 के पहले यूपी में इससे भी खराब सरकार थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी मतलब तुष्टिकरण, माफियाराज व कट-मनी/करप्शन बताया. उन्होंने कहा कि टेरर व तुष्टिकरण, माफियाराज व कटमनी का जवाब केवल डबल इंजन की भाजपा सरकार दे सकती है. 2017 के पहले यूपी में इससे भी खराब सरकार थी. हर दूसरे दिन दंगा होता था.चारों ओर अराजकता, अव्यवस्था व दंगे होते थे. सत्ता के समानांतर माफिया की सरकार चलती थी. 2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब सब चंगा है.।माफिया व टेरर पर यूपी का बुलडोजर धड़धड़ाकर चलता है. बुलडोजर न केवल सड़क बनाता है, बल्कि माफियाओं और बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वाले गुंडे की पसली भी तोड़ता है. बुलडोजर माफिया की संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों के लिए मल्टीस्टोरी आवासीय सुविधा देने का काम भी करता है.

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This