केवल राष्ट्र भक्ति के आधार पर चलेगा देश: डा. दिनेश शर्मा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डा दिनेश शर्मा ने कहा कि देश केवल राष्ट्रभक्ति के आधार पर ही चलेगा. इसे जाति धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता है. गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह एवं मनीष चौहान जी के संयोजन में आयोजित विशाल जन रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज देश में चल रही योजनाओं का आधार जनकल्याण है तथा किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है. अल्पसंख्यक समुदाय विपक्षी दलों के लिए आज भी वोट बैंक मात्र है जबकि भाजपा की सरकार के लिए अल्पसंख्यक देश के नागरिक हैं. भाजपा सरकार तुष्टीकरण में नहीं बल्कि सबके साथ न्याय करने में विश्वास करती है. देश को मजबूत करने का यहीं सही रास्ता है.

महिला आरक्षण पर बड़ा बयान

शामली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभा में आरक्षण देने जा रही है. अब महिलाएं देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगी. विपक्ष को सरकार की पहल रास नहीं आने वाली है. उपस्थित अपार समूह ने दोनों हाथ उठाकर मोदी जी के द्वारा संसद में लाये जा रहे महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया.

विपक्ष पर तीखा हमला

डा शर्मा ने कहा कि विपक्ष की सरकारों की वायदाखिलाफी के चलते जनता का भरोसा नेताओं पर कम होने लगा था. गरीबी हटाने की बात करने वाली कांग्रेस के राज में गरीब ही पीड़ित होता था. कांग्रेस ने ही भारत के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला आपातकाल थोपा था. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी थी जिसने साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए ही राम मंदिर बनाने का प्रण लेने वालों पर गोली चलवा दी. भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता ने राजनेताओं पर कम होते हुए भरोसे को फिर से बहाल करने का काम किया है.

भारत की वैश्विक स्थिति पर टिप्पणी

उनका कहना था कि आज का भारत अपने दम पर दुनिया में खड़ा हुआ है. ये उस समय का भारत नहीं है जहां के लोगों की दीनहीन फोटो दुनिया में प्रसारित होती थी. आज का भारत वह भारत है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी G-20 देशों की अध्यक्षता करते हुए मंच पर बैठते हैं तब उस समय भारत पर राज करने वाले देश के नेता सामने मंच के नीचे स्थान पाते हैं. भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. आज के भारत की शक्ति एकता में निहित है.

पाकिस्तान और ईंधन संकट का जिक्र

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में ईरान युद्ध की स्थिति के बाद न केवल पेट्रोल के दाम बढ़े बल्कि तमाम पेट्रोल पम्प बन्द भी हो गए पर भारत सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है कि देश में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं उत्पन्न हुआ.

पश्चिमी यूपी के विकास पर जोर

विपक्ष की सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि उस समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश खस्ताहाल था. सड़कों का कहीं अता पता नहीं होता था तथा ये क्षेत्र दंगों से कराहा करता था. आज की भाजपा सरकार में परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं. सड़कें इतनी बेहतरीन हैं कि आवागमन में लगने वाला समय आधा हो गया है. प्रदेश में हो रहे विकास से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है. पश्चिमी यूपी फिर विकास की डगर पर तेजी से बढ़ चला है.

बिजली और योजनाओं का जिक्र

विपक्षी दलों के नेता उस समय में बिजली लाने का झांसा देकर ही चुनाव जीत लेते थे पर भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद हर गांव में बिना किसी भेदभाव के बिजली पहुंचा दी है. आज बिजली का आना नहीं बल्कि उसका जाना खबर बनती है.

मोदी सरकार की योजनाएं

डा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से देश में हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है. स्वच्छता की मुहिम ने गोरखपुर के लोगों को मस्तिष्क ज्वर की बीमारी से निजात दिला दी है. जनधन खातों ने लोगों के जीवन को आसान कर दिया है. किसान सम्मान निधि से लेकर पेंशन आदि सीधे खाते में पहुंच रही हैं. आयुष्मान कार्ड ने लोगों की बीमारी के उपचार की चिंता दूर कर दी है.

योगी सरकार पर बयान

योगी सरकार ने प्रदेश को बदल दिया है. आज यहां पर 17 एक्सप्रेस वे तथा 20 से अधिक हवाई अड्डे हैं. रेल के स्टेशन चमचमा रहे हैं. माफिया देश और विकास का दुश्मन है और आज का उत्तर प्रदेश माफिया से मुक्त हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर वाले मठ में हर दिन दो हजार से अधिक लोग बिना भेदभाव के भोजन करते हैं.

युवा और किसान पर फोकस

उन्होंने कहा कि आज नौजवान के हाथ में कट्टा नहीं बल्कि हुनर है जिसके कारण वह रोजगार पा भी रहा है और रोजगार दे भी रहा है. किसान सम्मान निधि खेती किसानी की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर रही है. सिंचाई के लिए जल के साथ ही हर घर में नल से जल मिल रहा है.

कश्यप जयंती और धार्मिक टिप्पणी

पूर्व सदस्य विधान परिषद सुरेश कश्यप के संयोजन में आयोजित कश्यप जयंती के अवसर पर विशाल रैली में डा शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप जी को भगवान माना गया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम हर व्यक्ति की जीवन नैय्या को पार लगाते हैं लेकिन भगवान राम की नाव को नदी पार कराने वाले निषादराज का भी आज जन्म जयंती मनाई गई है.

राजनीतिक बयान और प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष के संघ और भाजपा के कार्यकर्ता को सांप कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में किसी की हिम्मत नहीं है कि राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर कार्य करने वाले संघ और भाजपा कार्यकर्ता की ओर आंख उठाकर भी देख ले. बीजेपी का कार्यकर्ता किसी को दबाता नहीं है पर दबता भी नहीं है.

मौलाना कल्बे सादिक के बयान का जिक्र

मौलाना कल्बे सादिक के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हुसैन डे के कार्यक्रम के दिन लखनऊ नगर निगम कार्यक्रम था जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा स्वयं थे. मौलाना साहब ने कहा था कि कोई मुसलमान रोजा रखे हैं और नमाज पढ़ने जा रहा है और इस समय किसी हिंदू भाई की जान मुसीबत में है तो उसका कर्तव्य है कि पहले उसकी जान बचाए.

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कांधला में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में वीरेंद्र सिंह, मनीष चौहान, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल, भाजपा नेता सुनील बराला, शामली के जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पानीपत हरियाणा की मेयर कोमल सैनी, हरबीर मलिक, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल आदि उपस्थित थे. जबकि दूसरे कार्यक्रम में सुरेश कश्यप, विधायक प्रसन्न चौधरी, मनीष चौहान, मोहित बेनीवाल, उदयवीर कश्यप, देवी कश्यप, राकेश कश्यप, जसवंत कश्यप आदि मौजूद रहे.

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This