Bihar Politics: बिहार के अगले CM होंगे सम्राट चौधरी, नाम लगभग तय! अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार बनने की कवायद के बीच बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है और शाम तक इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मंत्रिमंडल को लेकर भी जल्द तस्वीर साफ हो सकती है.

मालूम हो कि बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. 15 अप्रैल 2026 को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना तय माना जा रहा है. इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आ गई है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. भाजपा कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम सहित 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग फाइनल है.

कैसा होगा नया मंत्रिमंडल?

वहीं, इससे पहले नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने पर मुहर लगी. इसी के साथ आज शाम बिहार के अगले सीएम के नाम का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा. नई सरकार के संभावित स्वरूप को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सूत्रों की माने तो, 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री सहित 11, जेडीयू से 9 (डिप्टी सीएम सहित), एलजेपी (रामविलास) से 2 और हम व आरएलएम से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं, जबकि जेडीयू से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत कई नेताओं के नाम सामने हैं.

Latest News

भारत में गोल्ड लोन का बूम: 3 साल में 4 गुना बढ़ोतरी, औसत लोन करीब 2 लाख रुपए

भारत में गोल्ड लोन सेगमेंट में तेजी आई है. 3 वर्षों में यह चार गुना बढ़ा और औसत लोन राशि करीब 2 लाख रुपए पहुंच गई.

More Articles Like This