हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर देहरादून में FIR, कॉलेज प्रोग्राम में दी थीं गालियां, जमकर हो रहा प्रदर्शन

Must Read

Dehradun: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और गालियां देने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुआ है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही मासूम शर्मा को 15 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया था. संतोषजनक जवाब न मिलने और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह FIR दर्ज किया गया. बाद में मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपने किए पर माफी भी मांगी.

अभद्र भाषा के इस्तेमाल की मिली शिकायत 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी. जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की गई है. डालनवाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) के तहत यह कार्रवाई की है. यह FIR छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है.

कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच हंगामा खड़ा हो गया. डीएवी कॉलेज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिससे माहौल बिगड़ गया और छात्रों में नाराजगी फैल गई.

अलग-अलग इलाकों में विरोध-प्रदर्शन

अब देहरादून के अलग-अलग इलाकों में मासूम शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. लोगों में गुस्सा है और वो सिंगर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे देख लोगों में गुस्सा भर गया. कॉलेज में छात्र और शिक्षक भी थे और उनके सामने मासूम शर्मा की इस तरह की हरकत ने गुस्सा पैदा कर दिया है. हालांकि, बाद में मासूम शर्मा ने अपने किए पर माफी भी मांगी थी. मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर किसी भी भाई या बहन को, किसी की भावनाओं को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी चाहता हूं.

इसे भी पढ़ें. Bihar New CM: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए CM, भाजपा विधान मंडल की बैठक में लगी मुहर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This