Bihar New CM Oath: सम्राट चौधरी ने ली बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, डिप्टी सीएम विजय-बिजेंद्र ने भी ली शपथ

Must Read

Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है. उनके अलावा विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई.

राज्य का विकास और सुशासन प्राथमिकता

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रही. शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया. इस मौके पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और इसे बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. सम्राट चौधरी ने शपथ लेकर बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार का गठन औपचारिक रूप से हो गया.

भाजपा और जेडीयू के बीच संतुलन

उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. यह नया सियासी समीकरण भाजपा और जेडीयू के बीच बदले संतुलन को दर्शाता है. शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नई सरकार से अब विकास, सुशासन और स्थिरता को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और सभी की नजर आगे की नीतियों पर टिकी है.

संकल्प को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कहा कि सम्राट चौधरी ने गठबंधन के तमाम गठबंधन दलों के साथ सामन्जस्य बनाकर आगे चलने का काम किया है. मैं मानता हूं कि ये क्षमता उनमें है. मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे लेकर जाने का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विकसित बिहार को बनाने के संकल्प को वे पूरा करेंगे.

इसे भी पढ़ें. बंगाल का रण… सियासी दंगल! आज 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित करेंगे अमित शाह, ममता बनर्जी करेंगी 2 रोड शो

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This