तुर्किये के स्कूल में फिर गोलीबारी, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, हमलावर छात्र भी ढेर

Must Read

Turkey Firing: तुर्किये के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहमनमारस प्रांत के मुकर्रम उनलुअर ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत हुई है. हमलावर छात्र भी मारा गया है. उसके पास से जो हथियार बरामद हुए, वे उसके पुलिस अधिकारी पिता के बताए जा रहे हैं.

हमलावर छात्र ने अचानक शुरू कर दी गोलीबारी 

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर छात्र ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. उनलुअर ने बताया कि पीड़ितों में एक शिक्षक भी शामिल था. हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसर को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में दो लोगों को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया.

इन घटनाओं से स्कूल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल

यह घटना इसलिए और भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि तुर्किये में स्कूलों में बढ़ती हिंसा ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इससे ठीक एक दिन पहले भी तुर्किये में एक और स्कूल शूटिंग हुई थी. उस घटना में एक हमलावर ने 16 लोगों को घायल कर दिया था और बाद में खुदकुशी कर ली थी. लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने देश में स्कूल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्रभावित करती हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं.

इस्राइली दूतावास पर हमले की कोशिश

इससे पहले भी इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर सात अप्रैल को कई अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की थी. तुर्किये पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे. रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया था, एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी.

इसे भी पढ़ें. CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, बोर्ड की ओर से क्यूआर कोड भी जारी, ऐसे देखें परिणाम और डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज क्या है ताजा भाव

देश में 16 अप्रैल 2026 के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. जानिए आपके शहर में क्या है कीमत और किन कारणों से तय होते हैं ईंधन के दाम.

More Articles Like This