Special Parliament Session: PM मोदी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू, अमित शाह के जवाब के बाद होगी महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग

Must Read

Special Parliament Session 2026: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण के साथ परिसीमन बिल पर चल रही है. चर्चा के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं. इस बिल पर हुई चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह शाम छह बजे जवाब देंगे. अमित शाह के जवाब के बाद बिल पर वोटिंग होगी.

बिल के विरोध का खुला ऐलान

विपक्ष ने इस बिल के विरोध का खुला ऐलान कर रखा है. ऐसे में बिल पर चर्चा के जवाब और मतदान से पहले पीएम मोदी से रिजिजू की मुलाकात अहम मानी जा रही है. गुरुवार को इस बिल पर पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ. महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर सरकार और विपक्ष ने चर्चा की. सरकार ने जहां एक ओर अपने तर्क से इस बिल को बेहद जरूरी बताया तो वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा भरोसेमंद नहीं है.

महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा

इस दौरान महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा जोर-शोर से उछला और विपक्षी दल के सांसदों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं लेकिन इससे परिसीमन को अलग कर लिया जाए तो ही. महिला आरक्षण एक छलावा है जिसकी आ़ड़ में बैकडोर से परिसीमन लागू करने की बात कही जा रही है.

निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण को ‘जादू शो’ करार दिया. कहा कि यह समझना मुश्किल था कि वह संसद में भाषण दे रहे थे या कोई प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल गांधी के भाषण पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम लोग यहां रात डेढ़ बजे तक लगातार जमे हुए थे.

मैंने जैसे माइकल जैक्सन का डांस देख लिया

आज जब मैं यहां आया तो मुझे लगा कि लीडर ऑफ अपोजिशन से माताओं-बहनों के बारे में सुनने को मिलेगा. लेकिन मुझे लगा कि मैंने जैसे माइकल जैक्सन का डांस देख लिया. बता दें कि संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन समेत तीन अहम विधेयकों पर वोटिंग होनी है. इन विधेयकों को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष सत्र बुलाया है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

इसे भी पढ़ें. Special Parliament Session: राहुल गांधी के ‘जादूगर’ वाले बयान पर हंगामा, राजनाथ बोले-यह पीएम मोदी का अपमान, तत्काल मांगे माफी

Latest News

02 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 November 2026: 2 नवंबर 2026 को सोमवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, इस दिन...

More Articles Like This