ईरान-अमेरिका के बीच जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत, सामने आई जगह और तारीख

Must Read

Iran-US Peace Talk : वर्तमान में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का एक नया दौर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने की संभावना है. इसे लेकर ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं.

मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक, यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है,  जब पूरे क्षेत्र में युद्ध को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी बीच कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. बता दें कि इस बैठक में क्षेत्र में शांति स्थापित करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही कतर और तुर्किए ने इस दिशा में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना भी की है.

आसिम मुनीर ने ईरानी संसद से की मुलाकात

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह बैठक तुर्किए में हुए एंटाल्या डिप्लोमेसी फोरम के दौरान हुई थी, जहां कई देशों के नेता मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने तेहरान में ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ से मुलाकात की. यह मुलाकात भी अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू कराने की कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है. आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया. इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच दूसरी दौर की बातचीत के लिए माहौल तैयार करना है, क्योंकि इससे पहले हुई बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था.

इजरायल-लेबनान सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण

बता दें कि इस्लामाबाद में 11 और 12 अप्रैल को हुई शांति वार्ता एक अहम कोशिश थी, जिसमें अमेरिका और ईरान के बीच 39 दिन से चल रहे युद्ध को खत्म करने की बात हुई थी. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई यह बातचीत ऐतिहासिक तो रही, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल सका. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया और कहा कि इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू किया गया है. जिसके बाद दोनों पक्ष इस अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इजरायल-लेबनान सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए थे.

इसे भी पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल: विधानसभा पर अपर्णा यादव का प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This