चीन की जासूसी फिर बेनकाब, इंडोनेशिया में मिला चीनी अंडरवाटर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेना ने शुरू की जांच

Must Read

Chinese Device Found in Indonesia: वैश्विक स्तर पर चीन की जासूसी फिर बेनकाब हो गई है. इंडोनेशिया के लोम्बोक होर्मुज में एक बड़ा टॉरपीडो जैसा उपकरण मिला है, जिसे रक्षा विशेषज्ञों ने चीनी अंडरवाटर मॉनिटरिंग सिस्टम बताया है. यह खोज चीन की गुप्त जासूसी रणनीति को एक बार फिर बेनकाब कर रही है. उधर, चीन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

मछुआरे ने मछली पकड़ते समय जाल में फंसाया

पिछले हफ्ते गिली ट्रावांगन द्वीप के उत्तर में एक मछुआरे ने 3.7 मीटर लंबा यह सिलेंडर आकार का उपकरण मछली पकड़ते समय जाल में फंसाया. इंडोनेशियाई नौसेना ने इसे जब्त कर जांच शुरू कर दी. नेवी के प्रवक्ता रियर एडमिरल तुंग्गुल ने कहा कि हम इसकी उत्पत्ति, उद्देश्य और स्टोर किए गए डेटा की जांच कर रहे हैं. टॉरपीडो कोई ऐसा वैसा नहीं था, बल्कि इसमें जो डिवाइस लगाई गई है, वो डीप सी रियल टाइम ट्रांसमिशन मूरिंग सिस्टम है.

रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ बनाया

इसके जरिये समुद्र के अंदर जासूसी की जा सकती है. इसे समुद्री रक्षा विशेषज्ञ एचआई सटन ने इसे चीनी 710 रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर बनाया है. यह उपकरण समुद्र तल पर लंगर डालकर पानी की गहराई, तापमान, लवणता और धाराओं की रीयल-टाइम जानकारी सतह पर भेजता है. चीन की ऐसी डिवाइस का समुद्र की गहराइयों में मिलना कोई संयोग नहीं है, ये रणनीतिक स्ट्रेट में छिपकर घुसपैठ करने और दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाने में मदद करती हैं.

चीन ने आरोपों को सिरे से कर दिया खारिज 

हालांकि चीन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इसकी ज्यादा व्याख्या की कोई जरूरत नहीं है. जब ईरान-अमेरिका का युद्ध शुरू हुआ था, तो ईरान के कुछ जहाजों को अमेरिकी टॉरपीडो ने डुबो दिया था. ये इस युद्ध में ईरान की बड़ी हार थी, ऐसे में चीन पहले ही ऐसी तैयारी कर चुका है.

सेंसर नेटवर्क बिछाकर लगाना चाहता है चीन

वो अमेरिकी पनडुब्बियों का पता समुद्र के अंदर ही सेंसर नेटवर्क बिछाकर लगाना चाहता है. लोम्बोक, मलक्का और हार्मुज, ये तीनों जलडमरूमध्य अब सिर्फ व्यापारिक रास्ते नहीं, बल्कि भविष्य के अंडरवाटर युद्ध के मैदान बन चुके हैं, जहां चीन चुपके-चुपके समुद्र के नीचे अपना जाल बिछा रहा है.

इसे भी पढ़ें. महिला आरक्षण बिल: विधानसभा पर अपर्णा यादव का प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This