‘गाजा में हर दिन 47 महिलाओं की मौत…’, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Must Read

Israel Gaza Conflict : इजरायल और गाजा के बीच सीजफायर के 6 महीने बीत गए. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बता दें कि अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच गाजा में करीबन 38 हजार महिलाओं और लड़कियों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि इनमें 22 हजार से 16 हजार लड़कियां शामिल है. इस मामले को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि मानव अधिकार की रक्षा करने वालों के कान खड़े कर दिए हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) ने रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस दौरान इसमें कहा गया कि गाजा में युद्ध का महिलाओं और लड़कियों पर असर पड़ा है. ऐेसे में हर दिन कम से कम 47 महिलाओं और लड़कियों की मौत हुई है. इसके साथ ही यूएन वुमेन ने पूर्ण सीजफायर की अपील की है.

गाजा के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा

खबर के मुताबिक, इजरायल और हमास के बीच सीजफायर ने दो साल से जारी युद्ध को रोक दिया था. बता दें कि इसे साल 2025 में लागू किया गया था. इसके बाद इजरायल की सेना ने गाजा के आधे से ज्यादा हिस्से वाले इलाके पर कब्जा कर लिया था. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गाजा में छोटे से इलाके में रहने को मजबूर है. इतना ही नही बल्कि अबतक 750 से ज्यादा फिलीस्तनी मारे जा चुके हैं. इनमें चार इजरायली सैनिक मारे गए हैं.

अबतक 38 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यूएन वुमेन की अधिकारी सोफिया कैल्टॉर्प ने कहा कि अक्टूबर 2023 और दिसंबर 2025 के बीच गाजा में 38 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि इसका मुख्‍य कारण है कि इजरायल से हुई हवाई बमबारी और सैन्य ऑपरेशन हैं. इसके साथ ही 11 हजार से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां घायल हुईं है. इसकी वजह से इन्हें जीवन भर की विकलांगता का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में महिलाओं और लड़कियों की स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी जरूरतों को असंभव बना दिया है.

 इसे भी पढ़ें :- ईरानी सेना दिवस पर अराघची ने जारी किया बधाई संदेश, बोले- सेना की समझदारी और ताकत साफ दिख रही

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This