UP STF ने की बड़ी कार्रवाई, नोएडा हिंसा मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई ठिकानों पर रेड

Must Read

UP: नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में UP STF ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा पुलिस के अनुसार, आरोपी को तमिलनाडु के त्रिचपल्ली से पकड़ा गया है, जहां वह छिपकर रह रहा था. हिंसा की घटना के बाद से ही आदित्य आनंद फरार था. और उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.

गिरफ्तारी से मामले में कई अहम खुलासे

आदित्य आनंद इस पूरे श्रमिक हिंसा कांड का मास्टर माइंड है और उसकी गिरफ्तारी से मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा की साजिश कैसे रची गई और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता रही. दूसरी तरफ हिंसा मामले में एसटीएफ नोएडा यूनिट और पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान भी शुरू किया है.

संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी

यह कार्रवाई श्रमिक आंदोलन के नाम पर हिंसा, आगजनी और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ की जा रही है. एसटीएफ के मुताबिक, अर्बन नक्सल से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है. दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग इलाकों में यह अभियान लगातार जारी है. नोएडा के अरुण विहार, दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेरी समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है.

श्रमिक आंदोलन की आड़ में साजिश

इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. श्रमिक आंदोलन की आड़ में साजिश रचने आगजनी उपद्रव मचाने वालो की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएं केवल अचानक भड़की हिंसा नहीं थीं, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही है.

षडयंत्र के एंगल पर भी गहन पड़ताल शुरू

इसी कड़ी में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए षडयंत्र के एंगल पर भी गहन पड़ताल शुरू कर दी है. जांच टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की गई है, जिनके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फायरिंग, ईरान ने जलडमरूमध्य पार कर रहे जहाजों को बनाया निशाना!

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This