ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश’

Must Read

Defence Minister Rajnath Singh : काफी लंबे समय से ईरान-अमेरिका की जंग के बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है. जर्मनी में उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की थी, लेकिन हर चीज का एक वक्त होता है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं और इसी के बाद दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में पहली बार बातचीत हुई थी.

मीडिया से बातचीत के दौरान जर्मनी पहुंचे राजनाथ सिंह से पूछा गया था कि क्या पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति स्थापित करने में भारत की कोई भूमिका हो सकती है, इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि ‘भारत ने अपनी तरफ से कोशिश भी की है, लेकिन आप जानते हैं कि कभी-कभी संकट चल रहा होता है तो कोई समस्या रहती है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि कल वो समय आ जाए जब भारत उसमें अपनी भूमिका निभाए और उसको सफलता भी मिल जाए. हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते.’

PM मोदी ने दोनों पक्षों से की थी बात: राजनाथ

इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दोनों पक्षों खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की थी और उनसे युद्ध खत्म करने की अपील भी की. ऐसे में राजनाथ सिंह का कहना है कि कूटनीतिक मामलों में हमारे प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण बहुत ही संतुलित है.

दोनों देशों के बीच आठ अप्रैल को हुआ सीजफायर

बता दें कि दोनों देशों के बीच आठ अप्रैल को सीजफायर हुआ था, जिसके बाद पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने में अहम रोल निभाया. साथ ही 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के डेलीगेशन पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच करीब 21 घंटे लंबी बातचीत हुई, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे से सहमत नहीं हुए और जेडी वेंस इस्लामाबाद में छोटी सी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वाशिंगटन रवाना हो गए.

दूसरे दौर की टली बातचीत 

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पहले दौर की बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की. इसके बाद मुनीर तेहरान गए और फिर दोनों देश एक बार फिर बातचीत की टेबल पर आने को तैयार हुए, लेकिन ईरानी डेलीगेशन इस्लामाबाद नहीं पहुंचा, जिसके बाद जेडी वेंस के नेतृत्व वाला डेलीगेशन भी नहीं आया और ये बातचीत चल गई.

शहबाज-मुनीर की अपील पर ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर

इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत के टलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को अनिश्चतकाल के लिए बढ़ा दिया है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की अपील पर वह सीजफायर को बढ़ा रहे हैं ताकि ईरान को ठोस प्रस्ताव लेकर बातचीत की टेबल पर आए.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान के लिए बुरी खबर? इंडियन आर्मी ने शुरू की बड़ी तैयारी, शहबाज-मुनीर नहीं कर पाएंगे मुकाबला

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This