रुद्रप्रयाग में हादसाः गहरी खाईं में गिरी बेकाबू कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर हुआ. एक बेकाबू कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात भीरी से औरिंग की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

काफी प्रयास के बाद कार से निकाला गया शवों को

प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को वाहन से निकाला गया.

मृतकों की इस रूप में हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This