Iranian Tanker Seized: हिंद महासागर में अमेरिका ने जब्त किया ईरान का एक और तेल टैंकर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iranian Tanker Seized: हिंद महासागर से अमेरिका ने ईरान के एक और तेल टैंकर को जब्त करने का दावा किया है. वहीं ईरान ने एक दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों को निशाना बनाया था.

अमेरिकी रक्षा विभाग ने ‘मैजेस्टिक X’ नाम के तेल टैंकर के डेक पर मौजूद अपने सैनिकों का एक वीडियो भी जारी किया है. इस टैंकर को हिंद महासागर में जब्त किया गया है.

ईरान का ये जहाज भी उसी जगह से जब्त हुआ है, जहां पहले अमेरिकी सेना ने ‘टिफनी’ नाम के तेल टैंकर को जब्त किया था.

पेंटागन के एक बयान में कहा गया, ‘हम अवैध नेटवर्क को तोड़ने और ईरान को सामग्री सहायता पहुंचाने वाले जहाजों को रोकने के लिए वैश्विक समुद्री निगरानी जारी रखेंगे, चाहे वे कहीं भी काम कर रहे हों.

जहाजों पर ईरान ने किया था हमला

ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को ईरान के IRGC ने नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर करने और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में जब्त कर लिया और इन जहाजों को ईरान ले गए.

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी टेंशन बरकरार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कहने पर सीजफायर की समय सीमा को बढ़ा दिया है.

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This