सुल्तानगंज हत्याकांडः पुलिस का एक्शन, 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी रामधनी यादव का काम तमाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sultanganj Encounter:  भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. महज 12 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रामधनी यादव का काम तमाम कर दिया. कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमले के मुख्य सूत्रधार का अंत पुलिस एनकाउंटर में हो गया.

मालूम हो कि मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए खूनी हमले के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी कर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदी के लिए ले गई थी पुलिस

बुधवार सुबह पुलिस की विशेष टीम आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गुप्त स्थान पर लेकर गई. सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

भागने की कोशिश की रामधनी यादव ने

इसी बीच हिरासत में मौजूद रामधनी यादव ने भी भागने और पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की. करीब 15 से 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में रामधनी यादव को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गिर पड़ा.

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल

उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए भाग निकले. मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों का तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जवानों का इलाज चल रहा है.

कार्यपालक पदाधिकारी की हुई थी हत्या

मालूम हो कि मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या कर दी थी. इस घटना ने पूरे बिहार प्रशासन को हिलाकर रख दिया था. अब पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का काम तमाम कर दिया.

Latest News

30 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This