Deoria Accident: मंगलवार की देर रात यूपी के देवरिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.
बारात में शामिल होने जा रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक, देर रात कार सवार सभी लोग बिहार से एक बारात में शामिल होने के लिए देवरिया के एक गांव में जा रहे थे. जैसे ही तेज रफ्तार कार बघौचघाट थाना क्षेत्र के हाजी मार्केट के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
गैस कटर की मदद से कार से बाहर निकाले गए लोग
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस रूप में हुई मृतकों की पहचान
हादसे में मृत लोगों की पहचान गोपालगंज निवासी पिंटू कुशवाहा, पश्चिम चंपारण निवासी शरण सिंह और कुशीनगर निवासी अमित के रूप में हुई. की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

