West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग जारी, शुभेंदु अधिकारी व TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठीचार्ज

Must Read

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हुई है. इसी बीच भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया.

मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग

वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं. ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं. वहीं, बूथ पर मतदान करने पहुंचे एक मतदाता ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु यहां दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भीड़ ने जय बांग्ला के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विश्वास जताया कि पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है, जिसमें कोलकाता, हावड़ा और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना सहित प्रमुख जिले शामिल हैं.

हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं चुनाव

नवीन ने मिर्जापुर में पत्रकारों से कहा, ”भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी. हम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं.” इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की. पानिहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला करने की कोशिश की और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

बेटी के नाम पर राजनीति करने का आरोप

उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी बेटी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाकर धमकाया गया और 4 मई को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई. रत्ना देबनाथ के अनुसार, उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से जाने को कहा और उनके मुख्य चुनाव एजेंट को साथ रहने की अनुमति भी नहीं दी. बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं को हटाया.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के बीच भाजपा महिला प्रत्याशी पर हमले की कोशिश, TMC पर धमकी देने का भी आरोप

Latest News

30 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This