Delhi: MCD चुनाव में BJP की जीत, नए मेयर बने प्रवेश वाही, AAP-कांग्रेस को झटका

Must Read

New Delhi: भाजपा को गुजरात में नगर निकाय चुनाव के बाद दिल्ली में भी बडी सफलता मिली है. (MCD) के नए महापौर पद के चुनाव में पार्टी को जीत मिली है. बुधवार को हुए मतदान और मतगणना में BJP के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की. दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 165 वोट डाले गए, जिनमें से BJP को 156 तो कांग्रेस उम्मीदवार को 9 वोट मिले. पहले से ही BJP उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, बस औपचारिकता बाकी थी.

बिना किसी चुनौती के बन गए मेयर 

चुनाव में BJP के पास पर्याप्त बहुमत होने और आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनाव न लड़ने के कारण प्रवेश वाही बिना किसी चुनौती के दिल्ली के नए मेयर बन गए. MCD महापौर चुनाव में कुल 273 मतदाता में 249 पार्षद, सांसद और दिल्ली विधानसभा द्वारा नामित 14 विधायक शामिल हैं. BJP के पास लगभग 141.143 वोट हैं, जबकि AAP के पास करीब 106 वोट हैं. कांग्रेस ने हाजी जरिफ को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संख्या बल होने के कारण पहले से ही BJP की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी.

प्रवेश वाही तीन बार के पार्षद

एक उम्मीदवार को जीत के लिए न्यूनतम 137 वोटों की जरूरत थी. प्रवेश वाही रोहिणी ई वार्ड से तीन बार के पार्षद हैं. वर्तमान में वे MCD सदन में नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. BJP ने 23 अप्रैल को नामांकन के अंतिम दिन उन्हें महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया. साथ ही मोनिका पंत को उप-महापौर और अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवार बनाया गया.

मुख्यमंत्री ने भी उन पर जताया था भरोसा 

इससे पहले प्रवेश वाही ने नामांकन भरते समय कहा था कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. हम दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने की दिशा में पूरे समर्पण से काम करेंगे. उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी और मुख्यमंत्री ने भी उन पर भरोसा जताया था. इससे केंद्र और MCD के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है.

RSS की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं वाही 

प्रवेश वाही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं. वे रोहिणी क्षेत्र से मजबूत जनाधार रखते हैं. MCD चुनाव 2022 में BJP के 123 पार्षद जीते थे, जिसके बाद से वे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उनकी संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी चर्चा रही है, लेकिन राजनीतिक अनुभव उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है. महापौर का कार्यकाल मात्र एक वर्ष का होता है.

इसे भी पढ़ें. Bengal Election: बंगाल की सभी 142 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक कुल 78.68 प्रतिशत मतदान

Latest News

बिहार के भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वत: संज्ञान लेने की मांग, दायर हुई याचिका

New Delhi: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब...

More Articles Like This