‘बिना रणनीति के गलत लड़ाई में उतरने का किया गया फैसला’, ईरान संघर्ष को लेकर हेगसेथ से सांसदों ने पूछे तीखे सवाल

Must Read

Washington: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान संघर्ष के बाद पहली बार संसद में डेमोक्रेटिक सांसदों के सवालों का सीधा सामना किया. रैंकिंग मेंबर जैक रीड ने पीट से सवाल पूछने की शुरुआत की. आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी रणनीति के एक गलत लड़ाई में उतरने का फैसला किया. जिससे आज हमारा देश युद्ध की रणनीतिक स्थिति में है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जीत के दावे खतरनाक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर किए गए थे.

असरदार रहा हमारा अभियान

इस आरोप को हेगसेथ ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि हमारा अभियान असरदार रहा. हमारी सेना ने जो हासिल किया वह अभूतपूर्व रहा ईरान की रक्षा क्षमताएं काफी हद तक कम हो गई हैं. सुनवाई के दौरान हेगसेथ और सांसदों के बीच तीखी बहस हुई. ईरान संघर्ष के अलावा बढ़ते खर्च और प्रस्तावित 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट को लेकर मतभेद बढ़ा. लगभग छह घंटे की सुनवाई के दौरान हेगसेथ ने शपथ के तहत सवालों का सामना करते हुए डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बहस की.

प्रशासनिक सफलता के दावों को चुनौती

वो हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सामने पेश हुए थे. जहां डेमोक्रेटिक और कुछ निर्दलीय सांसदों ने ईरान में प्रशासनिक सफलता के दावों को चुनौती दी और मिलिट्री खर्च के स्केल पर सवाल उठाए. उनके साथ ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेन केन और रक्षा मंत्रालय के मुख्य वित्त अधिकारी जूल्स हर्स्ट भी मौजूद थे. इस बातचीत ने एक तीखी बहस का रूप ले लिया.

लागत और नतीजों को लेकर आरोप

जिसमें सीनेटरों ने बार-बार डिफेंस चीफ पर लागत और नतीजों को लेकर आरोप लगाए और सवाल पूछते रहे. सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड ने कहा कि अमेरिकी नागरिक युद्ध के आर्थिक असर को लेकर गुस्से में थे, उन्होंने बढ़ते ईंधन रेट और खाने-पीने की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया. इस बहस ने यूएस मिलिट्री स्ट्रैटेजी, ईरान संघर्ष और डिफेंस खर्च के पैमाने को लेकर वाशिंगटन में बढ़ते मतभेदों को उजागर किया.

इसे भी पढ़ें. UAE ने ईरान, लेबनान और इराक की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, अपने नागरिकों को तुरंत वापस लौटने का भी आदेश

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This