UAE की एतिहाद एयरबेस ने 15 PAK कर्मचारियों को अचानक निकाला, टेलीकॉम कंपनी ने भी दिया दूसरा झटका..!

Must Read

UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने अचानक 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. अबू धाबी में एतिहाद एयरवेज के हैंगर में काम कर रहे 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया. वहां उन्हें सीधे नोटिस देकर 48 घंटे के भीतर UAE छोड़ने का आदेश दे दिया गया. इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी की चर्चा तेज हो गई है.

बैंक, परिवार समेटना नामुमकिन

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से कुछ कर्मचारी सालों से कंपनी के साथ जुड़े थे, एक कर्मचारी ने तो 18 साल तक सेवा दी थी. इतने कम समय में बैंक, परिवार और बाकी काम समेटना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. इस कार्रवाई से वहां के पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय में डर और बेचैनी बढ़ गई है. अब तक एतिहाद एयरबेस ने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

छंटनी के लिए HR प्रक्रिया

आमतौर पर कंपनियां छंटनी के लिए HR प्रक्रिया अपनाती हैं, लेकिन यहां इमिग्रेशन की सीधी एंट्री और तुरंत देश छोड़ने का आदेश कई सवाल खड़े कर रहा है. इसे सिर्फ कंपनी के अंदरूनी फैसले से ज्यादा बड़ा मामला माना जा रहा है. इसी बीच एक और खबर ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. UAE से जुड़ी टेलीकॉम कंपनी एटिसला पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड (PTCL) में अपनी हिस्सेदारी की समीक्षा कर रही है.

अभी शुरुआती स्तर की समीक्षा

रिपोर्ट्स का कहना है कि यह अभी शुरुआती स्तर की समीक्षा है और इसे तुरंत पाकिस्तान से बाहर निकलने का फैसला नहीं माना जाना चाहिए. कंपनी का कहना है कि यह ग्लोबल निवेश रणनीति का हिस्सा है, जो कई देशों में चल रही है. PTCL ने साफ किया है कि उन्हें शेयरहोल्डर्स की तरफ से किसी बदलाव की जानकारी नहीं है. कंपनी का कहना है कि उसका लॉन्ग टर्म प्लान पहले ही बोर्ड से मंजूर हो चुका है और फिलहाल सब कुछ सामान्य है.

इसे भी पढ़ें. सांसदों पर हुई रेड को लेकर पंजाब की राजनीति में बवाल, विक्रमजीत साहनी ने मान सरकार से पूछे सवाल

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This