स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने पिता, पत्नी महजबी कोटवाला ने दिया नन्ही परी को जन्म

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Munawar Faruqui: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, वो पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी महजबी कोटवाला ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है. स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी दी है. सेलेब्स से लेकर फैंस अब उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Munawar Faruqui बने पिता

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से कुछ खास तस्वीरें साझा की है. जिसमें उनकी पत्नी महजबीन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहीं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में मुनव्वर अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, ‘घर बरकत आई… ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखें.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

कई सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

मुनव्वर फारूकी के इस पोस्ट पर फिल्म-टीवी इंडस्ट्री के लोग और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने लिखा, ‘बधाई हो भाई.’ वहीं, मुनव्वर के कई फैंस ने लिखा, ‘माशा अल्लाह.’

ये भी पढ़ें- “या अल्लाह! रसगुल्ला! दही भल्ला!” टिप्पणी मामले में भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द

पहली शादी जैस्मिन से की थी

बता दें कि मुनव्वर ने पहली शादी जैस्मिन से की थी, जिससे उनका एक बेटा है जिसका नाम मिकेल है. वहीं, मुनव्वर ने महजबीन से दूसरी शादी की. महजबीन की भी ये दूसरी शादी है. उनका पहले से एक बेटा है. वहीं, अब वो दूसरी बार मां बनी हैं. अब मुनव्वर 3 बच्चे के पिता हैं.

ये भी पढ़ें- समय की कमी से संगीतकार नहीं बन पा रही हैं श्रेया घोषाल, बोलीं-‘बहुत कठिन और मुश्किल है संघर्ष..!’

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This