कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर फायरिंग, चौथी बार चली गोलियां, गैंगस्टर बोला-लाइन पर आ जाओ वरना…

Must Read

Toronto: मशहूर एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ के पास एक बार फिर फायरिंग हुई है. पिछले एक साल में ये चौथी घटना है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी ताजा फायरिंग की घटनाएं फिर सामने आई हैं. कपिल शर्मा के कैफे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कपिल शर्मा और कैफे के मालिक दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है.

लाइन में आने की चेतावनी

इसमें यह भी कहा गया है कि गैंग ने कपिल शर्मा को लाइन में आने की चेतावनी दी है. वह उनका समय बर्बाद कर रहे हैं और इशारा किया गया है कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उनके कैफे के साथ भी ऐसा ही हो सकता है. यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके में ‘चाय सुट्टा बार आउटलेट’ के पास हुई है, जो कपिल शर्मा के कैफे के करीब है.

10 जुलाई 2025 को हुई थी पहली फायरिंग

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाए जाने की घटनाएं 2025 से लगातार सामने आ रही हैं. पहली फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई थी, जब कैप्स कैफे सरेए ब्रिटिश कोलंबिया में खुलने के कुछ ही दिन बाद कैफे और आस-पास की इमारतों पर गोलियां चलाई गई थीं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था. दूसरी घटना 7 अगस्त 2025 को हुई, जब फिर से उसी जगह पर कई राउंड फायरिंग की गई.

चार महीने के भीतर तीसरी बार कैफे को बनाया निशाना 

इसके बाद 15-16 अक्टूबर 2025 में चार महीने के भीतर तीसरी बार कैफे को निशाना बनाया गया और लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी. इन लगातार घटनाओं से बिश्नोई गैंग की धमकी देने की एक पैटर्न साफ नजर आती है, जिससे कपिल शर्मा के कैफे के आस-पास की कोई भी नई घटना एक बड़ी सुरक्षा चिंता का हिस्सा बन गई है.

ऐसी घटनाओं को रोकने की ताकत नहीं

कपिल शर्मा पहले भी अपने कैफे पर हुई फायरिंग पर बोल चुके हैं. उन्होंने अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था कि मुझे लगता है कि वहां के नियम और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को रोकने की ताकत नहीं है. गैंग के दावों के मुताबिक कैफे को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लॉन्च पर सलमान खान को बुलाया था, जिससे लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के सदस्य नाराज हो गए थे. गैंग के एक सदस्य ने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि सलमान खान के साथ काम करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें. VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान कलाई पर लगी गेंद, तिलक वर्मा को हुआ भारी नुकसान

Latest News

SCO Summit: SCO समिट में PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बात, Video

SCO Summit: इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. यहां बिश्केक में SCO सम्मेलन की बैठक चल रही...

More Articles Like This