लल‍ितपुरः नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lalitpur Crime: यूपी के लल‍ितपुर से दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार को यहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां नहर में नहाने गए पांच युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना से शादी वाले घर में मातम के बीच कोहराम मच गया.

रिश्तेदारी में आए थे हादसे का शिकार हुए युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अशोकनगर (चंदेरी) स्थित प्राणपुर निवासी मिथुन (30 वर्ष), धर्मेंद्र (20) और वस्त्रावन निवासी धीरज (22 वर्ष) अपने परिजनों के साथ वस्त्रावन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. धीरज के चाचा के लड़के की शादी थी और गुरुवार को ही उन्नाव बालाजी बारात जानी थी. बारात रवानगी से पहले ये सभी युवक हर्षपुर स्थित अपनी बहन के घर आए थे.

एक-दूसरे को बचाने में डूबे तीन युवक

दोपहर करीब एक बजे सभी युवक अपने जीजा जगदीश के साथ पास ही स्थित नहर में नहाने चले गए. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के प्रयास में अन्य साथी भी डूबने लगे. शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जगदीश (32 वर्ष) और राजकुमार (30 वर्ष) को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन मिथुन, धीरज और धर्मेंद्र पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी

घटना की जानकारी मिलने पर उप-जिलाधिकारी अभिजीत सिंह घटनास्थल हर्षपुर पहुंचे. उन्होंने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली. बाद में वह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

Apara Ekadashi 2026: यहां पढ़ें अपरा एकादशी व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की...

More Articles Like This