Bengal Politics: बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, जाने क्या कहा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengal Politics: 2026 विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. भाजपा नेता नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (9 मई) को रवींद्र जयंती के दिन हुआ. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे.  अधिकारी शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे और उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने से पहले महान कवि को पुष्पांजलि अर्पित की और गीत भी गाया.

भारतीय जनता पार्टी को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि यह दिन पश्चिम बंगाल और पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘कविगुरु को श्रद्धांजलि देने के बाद मेरा आधिकारिक कामकाज शुरू होगा. हमारी सरकार राज्य को फिर से मजबूत बनाने के लिए काम करेगी. हम पहले जोरासांको ठाकुरबाड़ी जाकर नमन करेंगे, उसके बाद ही औपचारिक रूप से काम शुरू करेंगे. भारतीय जनता पार्टी को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और मैं अब सभी लोगों का मुख्यमंत्री हूं.’ अधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल को फिर से विकास की राह पर लाना है.

स्वामी विवेकानंद का अधिकारी ने किया  जिक्र

अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए उनके शब्द ‘चरैवेति, चरैवेति’ (चलते रहो, चलते रहो) दोहराए और लोगों से नए बंगाल के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर से मजबूत और विकसित बनाना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अभी भी चुनाव परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं, वे समझदारी से आगे बढ़ें और सकारात्मक सोच रखें. मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिलीं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This