UP Cabinet Expansion: योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय समेत छह विधायक बनें मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Must Read

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है. योगी कैबिनेट में 5 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है. इसमें कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत और सुरेन्द्र दिलेर को राज्य मंत्री बनाया गया है. योगी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं.

मनोज सपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं. मनोज पांडेय राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बागी होकर बीजेपी की तरफ आए थे, तब ही बीजेपी ने मंत्री पद का वादा किया था, बीजेपी ने उसी वादे के तहत इन्हें मंत्री बनाया है. योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है. इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं. सबसे पहले भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली. कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This